रायपुर
आचार संहिता एक साथ, वोटिंग अलग-अलग
07-Jan-2025 7:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 जनवरी। डिप्टी सीएम नगरीय प्रशासन अरूण साव ने आज कहा कि निकाय, और पंचायतों के चुनाव एक साथ कराना संभव नहीं है। दोनों चुनाव अलग-अलग होंगे। महापौरों के आरक्षण प्रक्रिया के बीच मीडिया से चर्चा करते हुए साव ने बताया कि अगले दो दिनों में निकाय, और पंचायत आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग को सरकार चुनाव कराने की सिफारिश करेगी। साव ने कहा दोनों ही चुनाव के लिए आचार संहिता एक साथ लगेगी। लेकिन मतदान अलग-अलग चुनाव कार्यक्रम के तहत चरणबद्ध होगा। महापौर के आरक्षण के बाद राजधानी से दावेदारी को लेकर साव ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने अपनी पत्नियों के नाम आगे बढ़ाने की होड़ लग गई है। बता दें कि राजधानी का महापौर पद महिला अनारक्षित घोषित हुआ है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे