रायपुर

सप्ताहभर के सफल प्रयोग के बाद शास्त्री चौक में आटो प्रतिबंध जारी रहेगी, स्थाई आदेश जल्द
07-Jan-2025 3:20 PM
सप्ताहभर के सफल प्रयोग के बाद शास्त्री चौक  में आटो प्रतिबंध जारी रहेगी, स्थाई आदेश जल्द

 मरहीमाता, नगर घड़ी चौक एवं बंजारी चौंक में होगा सिटी बसों का स्टापेज 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 जनवरी। 
डीकेएस शास्त्री चौक पर पिछले एक सप्ताह से प्रतिबंधित आटो रिक्शा की आवाजाही आगे भी जारी रहेगी ।बहुत जल्द जिला कलेक्टर इसके अधिकृत स्थाई आदेश जारी करेगे। सप्ताह भर के प्रयोग के बाद आटो चालक ने आज यातायात कार्यालय में बैठक कर प्रतिबंध हटाने की मांग की। लेकिन इस व्यवस्था पर शहरवासियों के सकारात्मक प्रतिसाद और  पुलिस की हो रही तारीफ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने आगे जारी रखने का फैसला सुनाया। 

आज की  बैठक में  शास्त्री चौक में यात्रियों की सुविधा के लिए  सिटी बस के घड़ी चौक, बंजारी चौक एवं मरहीमाता चौक में स्टॉपेज देने की मांग की। इस पर नगर निगम, यातायात पुलिस एवं सिटी बस संचालक ने  शास्त्री चौक के स्थान पर मरही माता चौक, नगर घड़ी चौक एवं बंजारी चौक में सवारी उतारने चढ़ाने हेतु स्टापेज दिये जाने पर सहमति जताई । 

बता दे कि यातायात पुलिस रायपुर द्वारा शहर के हृदय स्थल शास्त्री चौक में सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने के संबंध में कलेक्टर एवं एसएसपी रायपुर को शास्त्री चौक में सवारी आटो एवं ई रिक्शा वाहन का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित करने से  यातायात  सुगम होने के संबंध में अवगत कराया गया था। इसे कलेक्टर एवं एसएसपी रायपुर द्वारा प्रयोग के तौर पर एक सप्ताह के लिए सवारी आटो ई रिक्शा का शास्त्री चौक में प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया जिसके परिणाम स्वरूप शास्त्री चौक मे सुगमता पूर्वक यातायात का संचालन होने लगा इस संबंध में अनेक प्रमुख अखबारों में गणमान्य नागरिकों ने इस पहल को काफी सराहा। साथ ही हमेशा के लिए शास्त्री चौक में किसी भी प्रकार के सवारी वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित किये जाने का सुझाव दिया गया।


अन्य पोस्ट