रायपुर
रायपुर, 6 जनवरी। भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने आज कहा कि कांग्रेस ने स्व:मुकेश चंद्राकर का जिंदा रहते और मृत्यु के बाद भी बहिष्कार किया। एक तरफ पत्र निकालकर बहिष्कार किया दूसरी तरफ बस्तर में रहने के बावजूद कांग्रेस के बड़े नेता अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए।पत्रकार की निर्मम हत्या के बाद भी कांग्रेस ने अपने चहेते हत्यारे नेता को निष्कासित न कर बेशर्मी की सारी हदे पार की। एक तरफ युवा पत्रकार की हत्या से बस्तर गमगीन था दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जश्न मना रहे थे। श्रीवास्तव ने कहा इस विषय पर कुछ राष्ट्रीय पत्रकारों ने के यह अंदेशा जताया है कि एक पत्रकार के कांग्रेस द्वारा बहिष्कार के बाद उसकी हत्या कांग्रेस नेता द्वारा हुई है तो यह बेहद गंभीर मामला है। सरकार जरूर उन्हें सुरक्षा देगी। इस प्रेस ब्रीफ में प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी उपस्थित थे।