रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जनवरी। प्रदेश कांग्रेस ने बेलगावी कार्यसमिति के निर्णय अनुसार जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान शुरू करने का निर्णय लिया। सभी जिला,ब्लाक अध्यक्षों को भेजे पत्र में पीसीसी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने कहा है कि अब यह अभियान 3 जनवरी 2025 से पुन: आरंभ किया जा रहा है। जो 26 जनवरी 2025 को मध्यप्रदेश के डॉ अंबेडकर नगर (महू) में एक रैली के साथ समाप्त होगा। यह रैली संविधान की 75वीं वर्षगांठ और हमारे गणराज्य की स्थापना को समर्पित होगी। इस अवधि के दौरान, सभी जिला, शहर, नगर/ब्लाक कांग्रेस कमेटी स्तर पर रैलियां और मार्चों का आयोजन करेंगे। संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा-महात्मा गांधी की विरासत और संविधान की रक्षा, संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह आंदोलन 26 जनवरी 25 से एक वर्ष 26 जनवरी 2026 के बीच, कांग्रेस कार्यसमिति ने संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा एक बड़े राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करने का निर्णय लिया है।