रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जनवरी। शिक्षकों ने सरकार की बेरूखी से नाराज होकर 50 बीएड सहायक शिक्षकों ने वोटर लिस्ट से नाम हटवा दिया है। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में सभी शिक्षकों के परिजन भी वोटर लिस्ट से अपने नाम हटवाएंगे। वहीं इन शिक्षकों का आमरण अनशन जारी है। जिलों में प्राचार्य के समक्ष आज अंतिम दिवस अपना दावा आपत्ति दस्तावेजी साक्ष्य के साथ प्रस्तुत कर दिए हैं। उनका समायोजन की एक सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन जारा है। उन्होंने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय कमेटी को अमान्य कर दिया है। कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने छत्तीसगढ़ राज्य में कमेटियों का इतिहास शून्य रहा है। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण डीएन तिवारी कमेटी है जिसके लिए लिपिको ने 33 दिन आंदोलन भी किया था।
सरकार की इच्छा शक्ति हो तो मंत्री परिषद निर्णय कर राजपत्र में संशोधन किया जा सकता है। ऐसे तथ्य और आधारों तथा दस्तावेज के आधार पर न्यायपालिका से भी न्याय की अपेक्षा की गई है।