रायपुर

खम्हारडीह से श्रीराम नगर के रास्ते जुड़ेंगे, 10 हजार से अधिक को मिलेगी राहत
06-Jan-2025 5:57 PM
खम्हारडीह से श्रीराम नगर के रास्ते जुड़ेंगे, 10 हजार से अधिक को मिलेगी राहत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 जनवरी। राजधानी के प्रमुख मार्गों का यातायात दबाव कम कर लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। विधानसभा और सड्डू से शंकर नगर, खम्हारडीह की तरफ आवाजाही करने वालों को अब ट्रैफिक जाम होने पर भी समस्या नहीं होगी। क्योंकि खम्हारडीह से शिव नगर होते हुए श्रीराम नगर के रास्ते तक नई सडक़ों का निर्माण किया जा रहा है। इससे शंकर नगर टर्निंग प्वाइंट चौक एवं खम्हारडीह के रास्ते में यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। नई सडक़ का निर्माण होने से 10 हजार से अधिक लोगों को वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा और नई सडक़ों का उपयोग कर आसानी से विधानसभा से आने वाले खम्हारडीह तक पहुंचे सकेंगे और खम्हारडीह से विधानसभा तक जाने वालों को भी किसी भी तरह की परेशानियां नहीं होगी।

देवेंद्र नगर चौराहों में बनाया गया स्थायी रोटेटरी

 राजधानी की सडक़ों का मरम्मत कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। इससे यातायात का बेहतर संचालन होगा और लोगों को यातायात जाम से भी निजात मिलेगा। राजधानी के देवेंद्र नगर स्थित चौराहों का मरम्मत कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया। सडक़ का पेंच वर्क भी किया गया और गड्ढों का भी मरम्मत किया गया। साथ ही स्थायी रोटेटरी भी बना दिया गया है। इससे तीनों-चारों तरफ की सडक़ों से आवाजाही करने वालों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।


अन्य पोस्ट