रायपुर
दो दिन बाद अपने बयान से पलटे तोखन, बोले-कैबिनेट पर कुछ नहीं कहना
06-Jan-2025 3:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जनवरी। केंद्रीय आवासन राज्य मंत्री बिलासपुर लांसद तोखन साहू साय कैबिनेट के विस्तार पर दो दिन पहले दिए अपने बयान से पलट गए हैं। उनके आज के बयान को लेकर संगठन के नेताओं में तरह तरह की चर्चा है। दो दिन पहले उन्होंने कहा था कि साय मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा और बिलासपुर से अमर अग्रवाल मंत्री बन रहे हैं। और आज रायपुर में कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार संगठन का शीर्ष नेतृत्व तय करता है। यह उसका काम है। मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है ।अमर अग्रवाल के मंत्री बनने की संभावना पर कहा कि जिसके भाग्य में जो होगा उसे मिलेगा। समय से पहले भाग्य से ज्यादा किसी के नहीं मिलता ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे