रायपुर

महापौर-एमआईसी का राज खत्म, अब कलेक्टर होंगे सबकुछ प्रशासक का किया पदभार ग्रहण
06-Jan-2025 3:26 PM
महापौर-एमआईसी का राज खत्म, अब कलेक्टर होंगे सबकुछ   प्रशासक का किया पदभार ग्रहण

और नहीं पहुंचे मेयर ढेबर, दावा किया था पदभार नहीं दूंगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जनवरी। 
छत्तीसगढ़ के निगमों में प्रशासकों ने जिम्मा संभालना शुरू कर दिया है। कल ही रायपुर में निगम जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल खत्म हुआ था?।आज से सरकार की तरफ से नियुक्त प्रशासक के रुप में रायपुर कलेक्टर ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज नगर पालिक निगम रायपुर में प्रशासक के तौर पर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्रशासक को चार्ज न देने का दावा करने वाले मेयर एजाज ढेबर इस मोके नहीं थे।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने चार्ज संभालते ही पेंडिंग पड़े पेंशन की फाइल पर साइन किया।
प्रशासक की नियुक्ति के बाद अब यह होगा कि जनप्रतिनिधि किसी भी मामले में नगर निगम से जुड़े फैसले नहीं कर पाएंगे। वहीं जोन अध्यक्षों की शक्तियां अब नगर निगम आयुक्त के पास होगी, जबकि महापौर स्तर के फैसले लेने की शक्तियां प्रशासक के पास होगी।

निगम प्रशासक के जिम्मा संभालते ही मेयर के चैंबर को बदल दिया गया। चैंबर से एजाज ढेबर की तस्वीर के साथ रखे गये मोमेंटो को हटा दिया गया। वहीं 50 से अधिक पेंशन के प्रकरण पेंडिंग फाइल पर प्रशासक ने हस्ताक्षर किया है। अब 50 से अधिक लोगों के सीधा लाभ मिलेगा। उनके खातों में पेंशन की राशि पहुंचेगी।

बता दें कि लंबे समय बाद छत्तीसगढ़ के निगमों में प्रशासकों ने जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले, रायपुर में गणेश शंकर मिश्रा, अजय नाथ जैसे अफसरों ने प्रशासक की जिम्मेदारी निभाई थी।


अन्य पोस्ट