रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जनवरी। राजनांदगांव के बाद रायपुर में भी पुलिस भर्ती को लेकर आज सुबह माना पीटीएस मैदान में अभ्यार्थियों ने बवाल मचाया। उनका कहना है कि एडमिट कार्ड होने के बावजूद सीट नहीं है कहकर फिजिकल टेस्ट नहीं लिया जा रहा। इनमें से कई अभ्यार्थी फिजिकल टेस्ट पास हो चुके हैं। भर्ती परीक्षा करा रहे अधिकारी ओबीसी और जनरल का पद नहीं होने का हवाला दे रहे।
फिजिकल टेस्ट में अभ्यार्थी लग रहे भेदभाव का आरोप। अलग-अलग जिलों से पहुंचे हैं अभ्यार्थी। माना में भर्ती कों लेकर अभ्यार्थी सडक़ पर विरोध कर रहे। इनमें कुछ ड्राइवर पद में भर्ती कों लेकर पहुंचे है अभ्यार्थी हैं।
यहां बता दें कि पिछले माह नांदगांव में ऐसे ही फर्जीवाड़े के चलते पुलिस ने भर्ती स्थगित करते हुए कुछ लोगों पर एफआईआर भी दर्ज किया था। इस मामले की जांच विशेष टीम से कराई जा रही है।