रायपुर
रीइमेजिनिंग हेल्थ: मेडटेक और फार्मास्युटिकल नवाचारों से भरा ज्ञान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 जनवरी। एनआईटी में रीइमेजिनिंग हेल्थ नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। डॉ. अनुराग प्रभाकर मैराल और सोनाली सुंदरी शिवहरे लिखित इस पुस्तक का विमोचन डॉ. एन.वी. रमना राव, निदेशक, एन आई टी ने किया 7 इस कार्यक्रम में डॉ. मैराल, डॉ. आलोक अग्रवाल, डीन, एम्स रायपुर; डॉ. पियूष कांत पांडे, कुलपति, एमिटी रायपुर ,डॉ. समीर बाजपेई, डॉ. श्रीश वर्मा, और डॉ. एस. सन्याल मौजूद रहे 7 डॉ. मेघा अग्रवाल, जो स्वयं एनआईटी रायपुर की एलुमिनी, लक्जमबर्ग बिजनेस स्कूल में सहायक प्रोफेसर हैं, ने कार्यक्रम का संचालन किया।
डॉ.राव ने डॉ. मैराल का स्वागत करते हुए मेडटेक और फार्मास्युटिकल नवाचारों में अपने योगदान के साथ-साथ अमेरिका, चीन और अन्य देशों के साथ किए गए सहयोगी अनुसंधान एवं विकास कार्यों की जानकारी दी। डॉ. मैराल वर्तमान में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के बायर्स सेंटर फॉर बायोडिज़ाइन में वैश्विक आउटरीच कार्यक्रमों के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं और एन आई टी रायपुर के अलुमिनी हैं। उन्होंने अपनी पुस्तक रीइमेजिनिंग हेल्थ के बारे में बताते हुए कहा कि इस पुस्तक में समग्र स्वास्थ्य, जीवनशैली-आधारित देखभाल, और प्रौद्योगिकी-आधारित नवाचारों में योगदान देने वाले व्यक्तियों की प्रेरणादायक कहानियाँ शामिल हैं।उन्होंने नवाचार की खोज करने और महामारी और वैक्सीन विकास जैसी चुनौतियों के विषय में विफलताओं से सीखने के बारे में बात की। उन्होंने रिसर्च और डेटा-संचालित निर्णय लेने को बढ़ावा दिया जो उनकी पुस्तक में प्रमुखता से शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सदस्यों को पुस्तक का एक अध्याय भी सुनाया।
इसके बाद डॉ. आलोक अग्रवाल ने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य केवल बीमारी न होना नहीं है, बल्कि यह समग्र कल्याण की स्थिति है। डॉ. पांडे ने डॉ. मैराल की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और उनके प्रयासों की सराहना की।
इसके बाद एक प्रश्नोत्तर सत्र में रसायन अभियांत्रिकी के एक शोधार्थी ने पौध रोगजनकों से निपटने के तरीकों पर बहुमूल्य जानकारी प्राप्त की। जैव प्रौद्योगिकी के द्वितीय वर्ष के छात्र समीर श्रीवास्तव ने डॉ. मैराल से पूछा कि जब अधिकांश हृढ्ढञ्ज छात्र तुरंत नौकरी पाने का लक्ष्य रखते हैं, तो उच्च शिक्षा प्राप्त करने की प्रेरणा कैसे बनाए रखें। इसके उत्तर में, डॉ. मैराल ने प्रधानमंत्री के साथ अपनी मुलाकात और भारत के भविष्य को आकार देने में नवप्रवर्तकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा करते हुए एक प्रेरक कहानी साझा की।