रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 जनवरी। पुरानी रंजिश युवकों के गुटों में और पति ने अपनी मां चुगली करने की बात पर पत्नी के साथ हाथापाई की।
आरंग के नरसिंहपुर गांव के बाजार चौक में कल शाम युवकों के दो गुट पुरानी रंजिश पर भिड़ गए। मनोज बंजारे जीतू कोसले व साथियों ने गजेंद्र गिलहरे से गाली गलौज कर हाथ मुक्के से मारकर चोट पहुंचाया। तो आकाश बंजारे ने राजेंद्र हेमंत, साथियों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराया। इसी तरह से मंदिर हसौद के सेरीखेड़ी स्थित विष्णु नगर में रात 11.30 बजे पुरानी रंजिश पर राहुल शुक्ला व उसके साथियों ने रमेश रंजन(45) के साथ मारपीट की। खम्हारडीह के गीतांजलि नगर निवासी अवनी सिंह परिहार, आदित्य हर्ष तिथि ने सौम्या पाठक के घर घुसकर गाली गलौज मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। खरोरा के ग्राम बिठिया निवासी पूजा पांडे (25) ने पति जीतेश पांडे, पवन कुमार और श्रीमती कृष्णा पांडे पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई । उन लोगों ने, पूजा पर अपनी मां से चुगली करने का आरोप लगाते हुए हाथापाई की। नेवरा के बैकुंठ गांव में कल रात सूरज सिंह अपनी कार को बैक कर रहा था। वहां खड़े ललित सोनी ने इस पर विवाद कर हाथापाई कर कार का कांच तोड़ दिया। इन मामलों की पुलिस ने धारा 296,115-2, 351-2,181-2 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।