रायपुर

कांग्रेस को चुनौती चुनाव एजाज ढेबर के कार्यो पर लड़ कर दिखाए-भाजपा
05-Jan-2025 6:51 PM
कांग्रेस को चुनौती चुनाव एजाज ढेबर के कार्यो पर लड़ कर दिखाए-भाजपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 जनवरी। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने पत्रकार वार्ता में महापौर एजाज ढेबर के पांच साल के कार्यकाल को नाकाम बताया । मेयर एजाज ढेबर ने कल ही कहा था कि भाजपा के लोग दो दिन बाद उल्टा बोलेंगे। चौबे ने कहा शहर में ना तो विकास हुआ और ना ही जनता को मूलभूत सुविधाएं मिल पायी 2019-20 से लेकर 2023-24 तक केंद्र सरकार  से  1254.36 करोड़  से अधिक  रुपए नगर निगम को मिले। जिसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 74.60 करोड़ रुपए करोड़ों रुपए पेयजल योजना के लिए दिए गए जनता पेयजल के लिए तरसते रही उन्होंने कहा महापौर एजाज ढेबर बार-बार बूढ़ा तालाब सौन्दर्याकरण की  बात करते हैं। वहां सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। करोड़ों रुपए के फव्वारे जनता देखने को तरस गई, प्रारंभ से ही फव्वारे बंद रहे।

गोल बाजार  योजना को फलीभूत करने में नाकाम रहे। करोड़ों रुपए जवाहर बाजार में आज भी व्यवसायी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं । मल्टीलेवल पार्किंग की दुर्दशा ही गई है। शहर में उद्यानों का व्यवसायीकरण कर दिया गया। यूथ हब के नाम पर नौजवानों से धोखा किया गया। शहर में बिना टेंडर के काम करवाए गए। डिवाइडर घोटाला इसका उदाहरण है। रायपुर में मिनी मेट्रो ट्रेन की झूठी बातें कहीं।  मीनल चौबे ने चुनौती देते हुए कहा कि आगामी निगम चुनाव में अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो अगला नगर निगम चुनाव वर्तमान महापौर के कार्यों के आधार पर लडक़र दिखाएं।  वार्ता में भाजपा मीडिया सह प्रभारी दाऊ अनुराग अग्रवाल ,पार्षद दल के प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे भी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट