रायपुर
कुमारी सावित्री ने कहा गर्मजोशी भरा मंचन
रायपुर, 5 जनवरी। संसद के शीत सत्र में संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर के कथित अपमान के विवाद के बीच कल इप्टा ने नाटक कुमारी सावित्री का मंचन किया ।
मैं चमारों की गली तक ले चलूँगा आपको अदम गोंड़वी की इन पंक्तियों को चरितार्थ करती रायपुर इप्टा इन दिनों अपने रंगकर्म को उन्हीं गलियों में रहने वाले लोगों के बीच ले जा रहा है। उसी प्रयास में अपने नाटक कुमारी सावित्री का मंचन किया है। शुक्रवार को क्रांति ज्योति माता सावित्री बाई फूले के जन्म दिन पर गांडा महासभा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में यह नाटक मंचित हुआ?।
नाटक की केंद्रीय पात्र कुमारी कचरा बीनकर ख़ुद का और अपने बच्चों का पेट पालती कुमारी हर दिन भोर से ही अपने काम पर निकल जाती है । एक दिन उसकी मुलाक़ात कुछ महिला साथियों से होती है । और वह कुमारी को बाबा साहेब आम्बेडक़र के विचारों से परिचित कराती हैं । साथ ही उसे गंदा काम छोडऩे को कहती हैं । कुमारी असमंजस में पड़ जाती है । कचरा बीनना छोडऩे से वो अपना और अपने बच्चों का पेट कैसे पाल सकेगी ? महिलायें कुमारी को यक़ीन दिलाती है कि वो इस मामले में उसकी मदद करेंगी । आश्वस्त हो कुमारी गंदा काम छोड़ देती है और अपने नाम के आगे सावित्री जोड़ कुमारी से कुमारी सावित्री बन जाती है । अब वो और लोगों को फूले-आम्बेडक़री विचारधारा से जोडऩे में लग जाती है । लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो बाबा साहेब आम्बेडक़र के नाम की दुकानदारी चलाते हैं । उसका वहाँ अपमान होता है। कुमारी दर्शकों से कहती है - भाषणों में तो बड़ी-बड़ी बातेँ लेकिन असलियत में अपने लोगों को भी पास नहीं बिठा सकते । जय भीम बोलो किधर भी चलो। कुमारी अपने मोहल्ले में बाबा साहेब आम्बेडक़र की जयंती मानती है। लोगों से कहती है - कुछ लोग बाबा साहेब पर अपना हक़ जमाते हैं । लेकिन मैं कहना चाहती हूँ कि बाबा साहेब किसी एक जाति के नहीं हैं, वो सबके हैं । इस तरह कुमारी बाबा साहेब आम्बेडक़र के विचारों को गली-मोहल्लों तक पहुंचाने में जुट जाती है। एक रात कुमारी के सपने में बाबा साहेब आम्बेडक़र आते हैं । कुमारी बड़े उत्साह से आरती उतारने को होती है। बाबा साहेब आम्बेडक़र कुमारी को रोकते हैं । बाबा साहेब कुमारी से कहते हैं - मैंने बौद्ध धर्म इसलिए ही अपनाया था कि पाखंड से दूर हो सकूं। पाखंड छोड़ो कुमारी। अब कुमारी पाखंड मुक्त है। बाबा साहेब आम्बेडक़र उसके अवचेतन में बस गये हैं। नाटक के अंतिम दृश्य में बाबा साहेब दलितों पर होने वाले अत्याचार से दु:खी हैं। वह दर्शकों से कहते हैं -हमारे दो दुश्मन हैं एक ब्राम्हणवाद और दूसरा पूंजीवाद । लेकिन आज हमारी लड़ाई पूंजीवाद से छूटते जा रही है ।