रायपुर
भावना नगर में अवैध कालोनी में अवैध खोदे नींव को तोड़ा
05-Jan-2025 4:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 जनवरी। अवैध कॉलोनी के सम्बन्ध में प्राप्त जनशिकायत को संज्ञान में लेकर जोन 9 नगर निवेश विभाग की टीम ने वार्ड 31 के भावना नगर में कार्रवाई की । मौके पर गए निगम अमले ने निरीक्षण कर जनशिकायत स्थल पर सही पासा। जेसी संतोष पाण्डेय ने बताया कि सार्वजनिक सूचना देकर 15 दिन का समय दावा - आपत्ति करने सभी नागरिकों को दिया गया।, किन्तु किसी ने भी नियत समय में प्रकरण में दावा - आपत्ति नहीं की। इस पर नगर निवेश विभाग की टीम ने वहाँ 40म50 वर्गफीट आकार में बनाए गए अवैध प्लीन्थ (नींव )को तोड़ा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे