रायपुर

भावना नगर में अवैध कालोनी में अवैध खोदे नींव को तोड़ा
05-Jan-2025 4:04 PM
भावना नगर में अवैध कालोनी  में अवैध खोदे नींव को तोड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 जनवरी। 
अवैध कॉलोनी के सम्बन्ध में प्राप्त जनशिकायत को संज्ञान में लेकर जोन 9 नगर निवेश विभाग की टीम ने वार्ड  31 के भावना नगर  में  कार्रवाई की । मौके पर गए निगम अमले ने निरीक्षण कर  जनशिकायत स्थल पर सही पासा। जेसी संतोष पाण्डेय ने बताया कि  सार्वजनिक सूचना देकर 15 दिन का समय दावा - आपत्ति करने सभी नागरिकों को दिया गया।, किन्तु  किसी ने भी नियत समय में प्रकरण में दावा - आपत्ति नहीं की। इस पर  नगर निवेश विभाग की टीम ने वहाँ  40म50 वर्गफीट आकार में बनाए गए अवैध प्लीन्थ (नींव )को तोड़ा।
 


अन्य पोस्ट