रायपुर

नगरीय निकाय अधिकारी- कर्मचारियों का अधिवेशन कल
05-Jan-2025 4:03 PM
नगरीय निकाय अधिकारी- कर्मचारियों का अधिवेशन कल

रायपुर, 5 जनवरी।  छग नगरीय निकाय अधिकारी - कर्मचारी संघ का  अधिवेशन कल 6 जनवरी को  इंडोर स्टेडियम रायपुर में आयोजित किया गया है। इसमें निकायों के लिए अनुकंपा नियुक्ति के पदों की स्वीकृति पर आभार के साथ लंबित मांगों पर सरकार से चर्चा की जाएगी। इसमें डिप्टी सीएम  नगरीय प्रशासन  अरुण साव मुख्यअतिथि होंगे।  विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी मन्त्री केदार कश्यप, सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर के सभी विधायक उपस्थित रहेंगे। 
 


अन्य पोस्ट