रायपुर
टीवी जर्नलिस्ट को जान से मारने की धमकी देने वाला रेंजर गिरफ्तार
05-Jan-2025 4:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 जनवरी। टीवी जर्नलिस्ट संदीप शुक्ला को जान से मारने की धमकी देने वाला वन विभाग का रेंजर गिरफ्तार कर लिया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी नरेश चंद्र देवनाग को सिहावा से गिरफ्तार कर लिया है। संवाददाता संदीप शुक्ला ने वन विभाग के चेक पोस्ट में अवैध वसूली का खुलासा किया था, जिसके बाद आरोपी अधिकारी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। न्यूज़ चैनल ने अपने गुप्त कैमरे से इस अवैध गतिविधि का वीडियो बनाया है। फुटेज में साफ दिखा कि चेकपोस्ट पर बेधडक़ तरीके से वाहन चालकों से पैसे वसूले जा रहे हैं। इससे बौखलाए नरेशचंद्र ने पत्रकार को आधादर्जन बार कॉल करके जान से मारने की धमकी दी थी। इसका कल राजधानी में बड़े पैमाने पर विरोध होते ही वन विभाग ने पहले उसे फील्ड से हटाया और आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे