रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 जनवरी। किराये में लिए गए कार को बेचने और गिरवी रखकर धोखाधड़ी करने वाला दूसरे आरोपी दानेश्वर निषाद को गिरफ्तार किया गया है। इसके कब्जे से 14 कार जब्त किए गए हैं । इन सभी को किराए पर लिया था। स्वयं शासकीय ठेकेदार बताने वाला निषाद इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में ए.एफ.सी ट्रेवल्स नामक एजेंसी चलाता था। उसके विरूद्ध टिकरापारा पुलिस ने धारा 316(5) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज किया है ।
संतोषीनगर बोरियाखुर्द टिकरापारा निवासी धर्मेन्द्र प्रसाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह टिकरापारा स्थित प्रज्ञा होटल का संचालक है। 04 से 05 माह पूर्व अपने नाम पर एक सफेद कलर का स्कॉर्पियो सीजी 07 सीजी 8839 कीमती करीबन 13 लाख रूपये का अपने उपयोग के लिए चोला मंडलम से फायनेंस कराकर खरीदा था। किन्तु मासिक किस्त नहीं पट पाने के कारण उसने किराये में देने ए.एफ.सी ट्रेवल्स एजेंसी के व्यक्ति से संपर्क किया । इस पर ट्रेवल्स से पहुंचे व्यक्ति ने अपना नाम दानेश्वर निषाद तथा स्वयं को शासकीय ठेकेदार होना एवं शासकीय एवं गैर शासकीय विभागों में चार पहिया वाहन कार को किराये में चलवाना बताया।
उसकी बातों में आकर धर्मेंद्र ने अपनी स्कॉर्पियो किराये पर देने 16 दिसंबर को स्टाम्प पेपर में अनुबंध पत्र तैयार कर 35000 रूपये मासिक किराये में दिया । किन्तु एग्रीमेंट के मुताबिक किराए के लिए कम्पनी से सम्पर्क किया सम्पर्क नही होने पर उनके इंद्र प्रस्थ कालोनी के आफिस पहुचकर संपर्क किया। जहां उपस्थित एक अन्य व्यक्ति ने प् बताया कि दानेश्वर निषाद सहित 14 से 15 लोगों से 14 से 15 चारपहिया वाहन किराये में लेकर अन्य व्यक्तियों को बेचकर एवं गिरवी में रखकर फरार हो गया । इस रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर पुलिस दानेश्वर को तलाश रही थी। और कल रात दानेश्वर (29 )दुर्ग को पकडक़र पूछताछ में उसने अमानत में खयानत करना स्वीकार किया ।