रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 जनवरी। चालू कारोबारी वर्ष 2024-25 की शेष अवधि यानि अगले ढाई महीनों के के लिए आबकारी विभाग शराब दुकान के लिए नए लाइसेंस जारी कर रहा है ।
एफ.एल. 2 यानी रेस्टोरेन्ट बार नवीन अनुज्ञप्ति स्वीकृति के लिये निर्देश/संशोधन जारी किया है। इसमें निर्धारित मापदण्ड रेस्टोरेन्ट में 400 वर्गफीट का विश्रान्तिका (लाउंज ) एवं रिसेप्शन, एक वर्ष पूर्व से संचालित, न्यूनतम 50 लाख का टर्नओवर, रेस्टोरेन्ट जी.एस.टी. रजिस्ट्रेशन (पंजीयन), 1500 वर्गफीट का एयर कंडीशन कवर्ड डायनिंग एरिया एवं पृथक से स्मोकिंग जोन इत्यादि अन्य मापदण्ड निर्धारित किए गए हैं राज्य शासन की स्वीकृति उपरांत किसी प्रकरण में जनसंख्या एवं अन्य मापदण्ड हेतु निर्धारित सीमा को शिथिल किया जाकर लायसेंस जारी किया जा सकता है। इसके लिए आफ लाइन आवेदन करने कार्यालय उपायुक्त आबकारी, जिला रायपुर (छ0ग0) प्रथम तल कक्ष कलेक्ट्रेट रायपुर में रेस्टोरेन्ट संचालक जानकारी प्राप्त कर सकते है तथा ऑफलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।