रायपुर

दूसरे की जमीन अपना बता बेचने, पेमेंट लेकर लेबर और माल सप्लाई न करने वाले धोखेबाजों पर 420 दर्ज
05-Jan-2025 3:58 PM
दूसरे की जमीन अपना बता बेचने, पेमेंट लेकर लेबर और माल सप्लाई न करने वाले धोखेबाजों पर 420 दर्ज

तीनों ने 2.16 करोड़ वसूले हैं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 जनवरी।
दूसरे की जमीन अपना बताकर बेचने, पेमेंट लेकर लेबर और माल लेकर पेमेंट न करने वाले धोखे बाजों पर 420 के अपराध दर्ज किए गए। इन सभी ने कुल 2.16 करोड़ की ठगी की।

पुरानी बस्ती पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। दो वर्ष पहले फरवरी 23 में शिव नगर चंगोराभाठा निवासी मयूर निर्मल (32) ने चिंगरीनाला के पास भूखंड खरीदने आशीष, सौम्या वाजपेयी और 2अन्य से संपर्क किया। इन लोगों ने एक भूखंड को अपना बताया और स्वयं के नाम का मुख्तयारनामा तैयार कर 1.30 करोड़ में बेचने का सौदा किया। इस भूखंड की रजिस्ट्री से पहले दावा आपत्ति प्रकाशन पर रेखा गोयल ने अपना दावा किया। इनमें से सौम्या को रेखा गोयल बताकर फर्जीवाड़ा किया गया था। मयूर ने सौदा रद्द करने पर दो वर्ष बाद भी रकम वापस न करने को लेकर मयूर ने कल रिपोर्ट दर्ज कराई। आमानाका पुलिस के मुताबिक टाटीबंध स्थित जैनम प्लेनेट बिल्डिंग में  दिनेश वेदुला (37)  स्टील ट्रेडिंग करते हैं । उनकी फर्म सीआई लुक्स के नाम से है। हितेश गोहिल आड़तिया है। उसने 5-12-24 को दिनेश को 76.33 टन कच्चा लोहा सप्लाई के परचेस आर्डर पर 34,67672रूपए का पेमेंट लिया। हितेश ने इस आर्डर के लिए राजकोट की फर्म गौतम टेकोफास्ट कंपनी के ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया। एक माह बाद भी माल डिलीवरी न होने पर दिनेश ने कल आमानाका थाने में धारा 318 की रिपोर्ट दर्ज कराया।

इधर सिंगापुर सिटी कोटा निवासी राहुल गर्ग (36) ने नवंबर में लेबर सप्लाई के लिए अफसर अली से संपर्क किया । अफसर लेबर सप्लाई का काम करता है। इसके बदले उसने राहुल से 46.20 लाख रूपए एडवांस में लिए। लेकिन 14महीने तक न तो लेबर दिए न रकम वापस किया। राहुल की रिपोर्ट पर गंज पुलिस ने अफसर के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज कराया।
 


अन्य पोस्ट