रायपुर

राजधानी के 15 प्रमुख चौक-चौराहों में ट्रैफिक होगा दुरूस्त, अतिक्रमण हटाकर बढ़ाई चौड़ाई
04-Jan-2025 6:07 PM
राजधानी के 15 प्रमुख चौक-चौराहों में ट्रैफिक होगा दुरूस्त, अतिक्रमण हटाकर बढ़ाई चौड़ाई

 बिजली के पोल की शिफ्टिंग जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 जनवरी। राजधानी में यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में शहर के 15 प्रमुख चौक-चौराहों का चिंहाकन किया गया है। जहां पर ट्रैफिक को दुरूस्त करने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही व्यस्तम मार्गों से अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सडक़ों के किनारे लगे बोर्ड को हटाकर उन सभी मार्गों को चौड़ा किया जा रहा है और सडक़ों के किनारे लगे बिजली पोल से बाधित होने वाले सडक़ों का चिंहाकन कर पोल को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा उन मार्गों की चैड़ाई भी बढ़ाई जा रही है। इससे आने वाले दिनों में निश्चित तौर सडक़ों में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी और सडक़ों की चौड़ाई बढऩे से यातायात भी सुगम होगा।

नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने बताया कि वीआईपी रोड के सडक़ों के किनारे लगे पेड़ों की छटाई की जा रही है। इसके लिए नगर निगम और वन विभाग की टीम का गठन किया गया है। संयुक्त टीम वीआईपी रोड के अलावा प्रमुख जिन भी मार्गों में वृक्षों की वजह से यातायात संचालन में बाधा आ रही है, उन वृक्षों की छटाई करेगी। रायपुरा ओव्हर ब्रिज के नीचे वाली सडक़ों में यातायात बाधित न हो, इसके लिए बोर्ड्स को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उन मार्गों को चौड़ा किया जा रहा है। शंकर नगर क्षेत्र में सडक़ों के किनारे लगे बिजली के पोल को हटाकर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके बाद उन मार्गों को भी चौड़ा किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर रायपुर शहर की ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए प्रहरी टीम का गठन किया गया है। यह टीम प्रत्येक मार्गों में पहुंचकर यातायात को दुरूस्त करने का कार्य कर रही है।


अन्य पोस्ट