रायपुर

सडक़ दुर्घटना मृत्युदर में कमी के लिए हर संभव प्रयास करें-जस्टिस सप्रे
04-Jan-2025 4:46 PM
सडक़ दुर्घटना मृत्युदर में कमी के लिए  हर संभव प्रयास करें-जस्टिस सप्रे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 जनवरी।
न्यू सर्किट हाउस रायपुर मेंछत्तीसगढ़ राज्य के सडक सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा बैठक न्यायमूर्ति (से. नि) अभय मनोहर सप्रे, अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड़ सेफ्टी की अध्यक्षता में एवं अमिताभ जैन मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ की उपस्थिति में संपन्न हुई।

न्यायमूर्ति (से. नि)  अभय मनोहर सप्रे, अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड़ सेफ्टी ने गतवर्ष की तुलना में सडक दुर्घटना मृत्यु में 10 प्रतिशत की वृद्धि पर चिंता व्यक्त की गई। उन्होंने ब्लैक स्पॉट्स के चिन्हाकन के पश्चात् यथाशीघ्र सुधारात्मक उपायों, घायलो की त्वरित उपचार, विद्यार्थियों को सडक़ सुरक्षा की समुचित जानकारी एवं नियम तोडऩे वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही सहितशासकीय अधिकारियों/ कर्मचारियों को वाहन चालन के दौरान सीटबेल्ट हेलमेट की अनिवार्यता के साथ-साथ जनसामान्य की सुरक्षा के लिये हेलमेट सीटबेल्ट हेतु प्रभावी जागरूकता/प्रवर्तन, अभियांत्रिकीय शिक्षा एवं जागरूकता, प्रवर्तन, आपातकालीन उपचार एवं ट्रामा केयरके लिये विशेष पहल कर सडक़ दुर्घटना में मृत्युदर में कमी हेतु अंतर्विभागीय समन्वय से रणनीति एवं योजना बनाकर बेहतर कार्य हेतु प्रेरित किया।

मुख्य सचिव के स्वागत भाषण के उपरांत संजय शर्मा अध्यक्ष अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सडक़ सुरक्षा) द्वारा समग्र सडक़ सुरक्षा परिदृश्य, सडक दुर्घटनाओं के कारण, नियंत्रण के उपाय/लक्ष्य, सडक सुरक्षा अंकेक्षण तथा प्रवर्तन, अंभियांत्रिकीय, शिक्षा, आकस्मिक उपचार आदि की भावी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।
इस बैठक में मनोज पिंगुआ, अपर मुख्य सचिव, प्रदीप गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सहित सचिवगण एस प्रकाश, डॉ. बसव राजू, डॉ. कमलप्रीत सिंह,  सिद्धार्थ कोमल परदेशी,भीम सिंह सहित डॉ. प्रियंका शुक्ला, आयुक्त स्वास्थ्य, डी. रविशंकर, अपर परिवहन आयुक्त, के. के. पिपरे, प्रमुख अभियंता लो.नि.वि., एम. टी अटारे, क्षेत्रीय अधिकारी एनएचएआई, कुंदन कुमार, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, एम.आर. अहिरे, उप पुलिस मौजूद थे। 
 


अन्य पोस्ट