रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 जनवरी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने राजधानी के यातायात को दुरूस्त करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिन-जिन स्थानों पर यातायात बाधित करने वाले पुरानी गाडिय़ां सडक़ों पर खड़ी है, उन्हें हटाया जाएं। साथ ही पुराने खंबे एवं बिजली के बॉक्स, पेड़ों की छटाई जल्द से जल्द किया जाएं। जिन-जिन स्थानों पर यातायात बाधित हो रहा है, उन स्थानों को चिंहाकित कर कार्रवाई की जाएं। ज्यादातर प्रमुख मार्गों में फ्लैक्स रखने की वजह से भी यातायात बाधित होता है, ऐसे में उन फ्लैक्स एवं बैनरों को हटाने की कार्रवाई की जाएं।
कलेक्टर ने कहा कि शहर में बिजली के तारों पर पेडों की टहनियां लटकने पर तत्काल छटाई की कार्रवाई की जाएं। कलेक्टर ने यातायात को दुरूस्त करने के लिए चौक-चैराहों पर अस्थायी रोटेटरी लगाने के निर्देश दिए।
बैठक में निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, आरटीओ आशीष देवांगन, समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
निगम 5 स्थानों पर बच्चों, बनवा रहा बॉक्स स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स
नगर निगम राजधानी के 5 स्थानों पर सुरक्षित तौर पर स्लम बस्तियों के रहवासी बच्चों, युवाओं को सुरक्षित स्थानों पर खेलने की सुविधा शीघ्र उपलब्ध करवाने की तैयारी कर रहा है।इसमें निगम जोन 9 क्षेत्र में कचना सत्यम नगर मैदान, जोन 5 एवं जोन 6 के एक - एक स्थान पर शीघ्र बॉक्स स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स विकसित किया जाएगा। इसरे लिए सभी जोनों में रूचि की अभिव्यक्ति निविदा के माध्यम से बुलवाई गयी थी। अनुबंधित एजेंसी इन्हे बनाकर 3 वर्ष तक इसका संचालन एवं संधारण करेगी।एजेंसी द्वारा एक यूनिपोल पर एजेंसी का प्रचार विज्ञापन किया जा सकेगा एवं ओवरब्रिज, मैदान, रिक्त शासकीय भूमि, उद्यान आदि में नियम के तहत बॉक्स स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का निर्माण अनुबंध की शर्तों के अनुसार किया जायेगा। संचालन अवधि पूर्ण होने पर एजेंसी सम्बंधित स्थल को निगम के सुपुर्द कर देगी।
राजधानी के कई प्रमुख मार्ग अंडर ग्राउंड केबल की लाइटिंग खूबसूरत बन रहे
रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और विद्युत कंपनी द्वारा राजधानी शहर रायपुर के अनेक विभिन्न प्रमुख मार्गो को अंडर ग्राउंड कैबलिंग का कार्य कर एवं आकर्षक लाइटिंग से सजाने का कार्य जारी है। मालवीय रोड, के बाद सदर बाजार रोड, पुरानी बस्ती मार्ग, जयस्तम्भ चौक, फाफाडीह चौक, सिटी कोतवाली चौक से बूढ़ापारा बिजली ऑफिस होकर बूढ़ातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर गंगाराम शर्मा मार्ग होकर ऐतिहासिक बूढ़ेश्वर मन्दिर तक, लाखेनगर चौक से आगे मुख्य मार्ग में और जीई मार्ग में आमापारा चौक से राजकुमार कॉलेज के सामने मार्ग से होकर आमानाका चौक सडक़? में अंडर ग्राउंड कैबलिंग का कार्य करवाया जा रहा है ।