रायपुर

ट्रेडिंग दुकान में 47 हजार चुराने वाला गिरफ्तार
04-Jan-2025 3:24 PM
ट्रेडिंग दुकान में 47 हजार  चुराने वाला गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 जनवरी। 
एक ट्रेडिंग दुकान में 47 हजार रूपए चोरी कर फरार हुए युवक के कबीर नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी के लिए उसने गल्ला तोड़ा और सीसीटीवी कैमरे के कनेक्शन को काटा था।उससे 10 हजार रूपए बरामद किए गए।

दिलीप मिश्रा ने 31 दिसंबर को थाना कबीर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक दिलीप की  कबीर नगर में ट्रेडिंग का ऑफिस है । 
30 दिसंबर की सुबह करीबन 9 बजे अपने ऑफिस का शटर खुला रख घर में नाशता करने गया था। वापस आकर बैठा था करीबन 9:30 बजे ईंट वाला पैसा लेने आया तो उसे देने गल्ला खोलकर देखा तो गल्ला नहीं खुला और उसका ताला टूटा हुआ था। फिर दोबारा खोला तो ग़ल्ला खुल गया और देखा तो उसमें रखी नगदी 47500 रूपए नहीं थे। फिर दिलीप ने  अपने मित्रों को बुलाकर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज देखे तो हरीचिंतन सिंह नामक युवक  गल्ला तोड़ते कैमरे के वायर को काटने के बाद ऑटो से भागते हुए  दिखाई दिया। 

इस  रिपोर्ट पर धारा 331(3), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर पुलिस ने मुखबीर की मदद से आरोपी हरिचिंतन सिंह उर्फ बिट्टू को आज  पकड़ा। पूछताछ में उसने चोरी  स्वीकारी। और उससे चोरी के 47 हजार  में से  10,000/- रुपए ऑटो  ष्टत्र-04, हृक्त-5226 को जप्त किया।  हरिचिंतन सिंह उर्फ बिट्टू  38 वर्ष निवासी ब्लॉक नंबर 47 क्वार्टर नंबर 888 दीनदयाल आवास  कबीर नगर में रहता है।
 


अन्य पोस्ट