रायपुर

दयानंद ने रायपुर रेल मंडल में मंडल रेल प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया
03-Jan-2025 6:56 PM
 दयानंद ने रायपुर रेल मंडल में मंडल रेल प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया

रायपुर, 3 जनवरी। दयानंद ने रायपुर रेल मंडल के नये मंडल रेल प्रबंधक के रुप में पदभार ग्रहण किया। श्री दयानंद 1997 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा  के अधिकारी हैं । वे  इससे पहले दक्षिण पूर्व रेलवे-कोलकाता में मुख्य वाणिज्य प्रबंधक फ्रेट एवं मार्केटिंग  के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले बुधवार को रायपुर पहुंचे दयानंद ने  कार्यालय पहुंचकर निवृतमान प्रबंधक  संजीव कुमार के साथ औपचारिक भेंट करने के पश्चात कंट्रोल रूम का निरीक्षण कप सभी कर्मचारियों से शिष्टाचार मुलाकात में  परिचय प्राप्त कर  नव वर्ष की शुभकामनाएं दी साथ ही उत्साह उमंग एवं विश्वास के साथ कार्य कर जनता एवं राष्ट्र सेवा के लिए आह्वान किया। 


अन्य पोस्ट