रायपुर

दो दिवसीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन कल से
03-Jan-2025 3:22 PM
दो दिवसीय युवक-युवती परिचय  सम्मेलन कल से

रायपुर, 3 जनवरी। कबीरपंथी साहू समाज का 14वां प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 4-5 जनवरी को ग्राम बरौदा, विद्यानगर विधानसभा के पास रखा गया है। कार्यक्रम के प्रथम दिवस दिन शनिवार को 04 जनवरी को प्रात: 09 बजे ग्रामवासियों तथा अतिथियों के द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ अतिथि स्वागत एवं पदाधिकारियों का उद्बोधन, अतिथियों के स्वागत के साथ सामाजिक परिचर्चा, युवा सम्मेलन, प्रबुद्धजनों का सम्मान, समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान के साथ रात्रि 08 बजे से संगीतमय भजन का कार्यक्रम किया जाएगा। साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया लाल साहू , संतोष साहू व प्रेम नारायण चौधरी ने कार्यक्रम की जानकारी में बताया कि समाज का यह 14वां अधिवेशन है।

दो दिन चलने वाले कार्यक्रम में  4 जनवरी को प्रदेश से आए समाज के पदाधिकारियों का स्वागत उद्बोधन होगा। 5 जनवरी रविवार को प्रदेशभर से आए हुए समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।


अन्य पोस्ट