रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 जनवरी। बुधवार की रात न्यू ईयर पार्टी में डांस करने के दौरान धक्का लगने की बात पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला संजय रात्रे गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस के मुताबिक इन्द्रात्मा नगर पुरैना गली नंबर 3 निवासी अरूण सोना 31 दिसंबर की रात अपने साथियों के साथ नव वर्ष की पार्टी का आयोजन कर साउंड बॉक्स में गाना बजा रहे थे।
अरूण व संजय रात्रे, योगेश साहू, नरेश कुमार साहू सहित अन्य कई लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान योगेश साहू का धक्का संजय रात्रे को लग गया था। इस पर वह गाली गलौच करने लगा जिसे शांत कराया गया। पार्टी खत्म होने के बाद सभी अपने घर जा रहे थे, कि संजय रात्रे पुन: योगेश साहू को अश्लील गाली गलौच देते हुएजान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे चाकू से योगेश साहू के पेट में वार कर प्राणघातक हमला किया। इस पर अरूण की रिपोर्ट पर धारा 109, 296, 351(2) बीएनएस का अपराध दर्ज कर संजय की तलाश कर रही थी। और आज संजय रात्रे डबरी पारा शिव मंदिर के पास पुरैना थाना न्यू राजेन्द्र नगर को पकड़ा गया।
गंज पुलिस ने तेलघानी नाका चौक के पास समीर खान पिता मोह. युसुफ 23 शांति नगर टंडन डेयरी के पास सिविल लाईन को एक कटारनुमा चाकू और गंजपारा मंडी चबूतरा थाना गंज रायपुर के पास आरोपी राजेन्द्र निषाद 22 साल सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कालोनी थाना मुजगहन को कमर में छिपाकर रखे बटनदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है।