रायपुर

किराए की कार दूसरे को बेचकर संचालक फरार, कर्मचारी भी धोखाधड़ी का शिकार
03-Jan-2025 3:20 PM
किराए की कार दूसरे को बेचकर संचालक  फरार, कर्मचारी भी धोखाधड़ी का शिकार

14 वाहन मालिकों ने थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 जनवरी।
कार किराए पर लेकर बेचने का मामला सामने आया है। शहर में सप्ताहभर में से दूसरी घटना है।  इससे पहले सरस्वती नगर पुलिस ने फर्जी ट्रेवल्स संचालक को पकड़ा था। उसने लगभग दो दर्जन लोगों को किराया का झांसा देकर उनकी कार बेंच दी। पुलिस ने उसके पास से दर्जनों कार बरामद की है। ऐसा ही टिकरापारा इलाके में अन्य 13 लोगों के साथ भी ऐसी ही धोखाधड़ी हो गई। 

धर्मेन्द्र प्रसाद ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जानकी नगर कांदुलरोड पानी टंकी के पास संतोषीनगर बोरियाखुर्द में रहता है। कुछ दिन पहने उसने नई स्कार्पियो खरीदी थी। जिसे उसने किराए पर चलवाने के लिए एएफसी टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी के विज्ञापन में दिए गए नम्बर पर संपर्क किया । उस समय उसकी बात ट्रेवल्स के संचालक दानेश्वर निषाद जमराव दुर्ग निवासी से हुई। उसने फोन पर बताया कि वह सरकारी ठेकेदारी पर टूर एण्ड ट्रेवल्स का काम करता है। धर्मेंद्र उसकी बातों में आ गया। और अपनी स्कार्पियो को 35 हजार महीने किराए पर दानेश्वर निषाद को दे दिया। कुछ दिनों बाद जब धर्मेंद्र को किराए का पैसा नहीं मिला तो उसने फोन कर पूछताछ करने एएफसी टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी के मोबाईल नंबर से संपर्क करने पर कोई जवाइ नहीं दिया। 

शक होने पर उसके इंद्र प्रस्थ कालोनी स्थित आफिस जाकर पूछताछ की तो वहां के कर्मचारी ने बताया कि लगभग 12/13 और भी लोग आफिस आये थे, जो आफिस में अपना वाहन किराए पर दिए दिये है। जिसका किराया नही दिया गया है और मेरा भी वेतन नही दिया है। तब धर्मेंद्र ने अन्य वाहन मालिको से संपर्क किया तो पता चला कि एएफसी टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी के संचालक दानेश्वर निषाद ने कार किराए पर लेकर किसी अन्य को बिक्री या गिरवी रख दिया है। तब ने अन्य 13 वाहन मालिकों के साथ टिकरापारा थाना जाकर दानेश्वर निषाद के खिलाफ धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दानेश्वर निषाद के खिलाफ 316-5 का अपराध दर्ज किया है। कार्यालय सहित कार कालिकों से पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी की जा रही है। 
 


अन्य पोस्ट