रायपुर
राज्य कर्मचारी संघ का राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग के लिए रमन को आमंत्रण
03-Jan-2025 3:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 जनवरी। राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से भेंटकर अंग्रेजी नववर्ष 25 की बधाई दी। इस अवसर पर 15 एवं 16 फरवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग के उदघाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। प्रतिनिधि मंडल में संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, प्रदेश महामंत्री ए के चेलक, कर्मचारी नेता क्रमश: टी आर देवांगन, डॉ विनोद वर्मा, नागेन्द्र सिंह, उदय भान सिंह जयंत कुर्रे आदि शामिल रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे