रायपुर

बजट बनाने का दूसरा चरण 15 से, 50 करोड़ से अधिक के कामों की जानकारी मांगी
02-Jan-2025 7:32 PM
बजट बनाने का दूसरा चरण 15 से, 50 करोड़ से अधिक के कामों की जानकारी मांगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 जनवरी। प्रदेश के रजत जयंती वर्ष के लिए सालाना बजट बनाने के दुसरे अंतिम चरण की चर्चा सूर्य के उत्तरायण बाद 15 जनवरी से शुरू होंगी। जो 20 जनवरी तक चलेंगी । सचिवों के साथ इन बैठकों में वित्त सचिव नवीन मद के प्रस्ताव को अंतिम रूप देंगे। वित्त विभाग ने इस बार विभागों से वर्तमान बजट में 8त्न अधिक प्रावधान करते हुए नए प्रस्ताव मांगे हैं?। इससे पहले वित्त सचिव ने विभागाध्यक्ष स्तरीय चर्चा पूरी कर ली है।

वित्त सचिव ने विभागीय सचिवों से उनके यहां चल रहीं केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के लिए बीते 3 वर्ष में केंद्र से प्राप्त वास्तविक राशियों का विवरण मांगा है । इनके अलावा संचालित योजनाओं की लंबित वित्तीय देनदारी, एचओडी स्तर पर निलंबित, अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित और विभागीय जांच के प्रकरणों की भी जानकारी देने कहा गया है। इसी तरह से 50करोड़ से अधिक की लागत वाले अप्रारंभ एवं प्रगतिरत योजनाओं की भी सूची देनी होगी।  वर्ष 23-24,24-25 के दौरान वित्त विभाग से  सहमति पर हुई भर्ती , प्रक्रियाधीन और अप्रारंभ पदों की संख्या, नए सृजित पदों की संख्या, वेतनमान, विभागाध्यक्ष वार अस्थाई पदों की संख्या, अस्थाई अवधि,नए मद में खरीदे जाने वाले वाहनों की संख्या, कुल खरीदी व्यय की भी जानकारी देनी होगी। इसके अलावा निर्माण विभागों से 31मार्च 24 की स्थिति में कुल प्रशासकीय स

स्वीकृति, और मार्च 25 तक कुल व्यय, कुल देनदारी के साथ नए कार्यों के प्रावधान भी मांगा है । सचिव स्तरीय चर्चा के बाद जनवरी अंत में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विभागीय मंत्रिसों के साथ बजट को अंतिम रूप देंगे।


अन्य पोस्ट