रायपुर
न दस्तावेज होते हैं, न ही ओवायसी को जानकारी, जीएडी के कड़े निर्देश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जनवरी। सामान्य प्रशासन विभाग ने न्यायालयीन मामलों में जवाबदावा प्रस्तुत करने के संबंध में विभागीय ढिलाई पर नाराजगी जताई है। सभी सचिवों विभागाध्यक्ष, कलेक्टर कमिश्नरों को पत्र भेजकर सचिव जीएडी अविनाश चंपावत ने कहा है कि उच्च न्यायालय में याचिका दायर होने के पश्वात् प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति में अनावश्यक विलम्ब होता है जिससे कि न्यायालय में अप्रिय स्थिति निर्मित होती है। कई बार नियुक्त प्रभारी अधिकारी को प्रकरण की सम्पूर्ण जानकारी भी नहीं होती है, या प्रकरण में बिना पर्याप्त दस्तावेज, अभिलेख के ही ज्याबदावा तैयार करने महाधिवक्ता कार्यालय से सम्पर्क किया जाता है।
इन तथ्यों के परिप्रक्ष्य में निर्देश दिए हैं कि उच्च न्यायालय/उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर होने की सूचना प्राप्त होते ही, प्रशासकीय विभाग तत्परता से प्रभारी अधिकारी नियुक्त करें। प्रभारी अधिकारी नियुक्त करते समय यह विशेष रूप से ध्यान देना बाहिए कि प्रभारी अधिकारी प्रकरण के संबंध में उसके सभी पहलुओं से भलि-भांति अवगत हो। प्रभारी अधिकारी का यह दायित्व है कि यह संगतयुक्त दस्तावेज/अभिलेख इत्यादि को विशेष प्रयास देकर संकलन करे। विभाग अपने स्तर से जिन अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी नियुक्त करते हैं उनका प्रशिक्षण भी करायें, जिससे वे अपने कर्तव्य एवं दायित्वों से अवगत हों। विभागों से यह भी अपेक्षा की जाती है कि प्रकरण में जवाबदावा प्रस्तुत होने से पूर्व संबंधित प्रभारी अधिकारी को मार्गदर्शन दिया जाये। प्रभारी अधिकारी के द्वारा महाधिवक्ता कार्यालय से सम्पर्क कर, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जबाबदावा तैयार करवाए तथा जवाबदावा प्रस्तुत करने के पूर्व विभाग के सचिव से अनुमोदन भी प्राप्त किया जाये।
3 सामान्यत: यह ध्यान में रखा जाना आवश्यक है कि उच्च न्यायालय/उच्चतम न्यायालय के द्वारा पारित आदेश के परिप्रेक्ष्य में विभागों से यह अपेक्षा की जाती है कि न्यायालयों के द्वारा पारित आदेश के अनुक्रम में नियमानुसार युक्तियुक्त कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण कर ली जाये।कतिपय विशेष प्रकरणों में प्रभारी अधिकारी नियुक्त करने में विलम्ब होने की स्थिति निर्मित होने पर, प्रशासकीय विभाग में न्यायालयीन प्रकरणों हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी के रूप में कार्य संपादित करे।
उच्च न्यायालय द्वारा यदि किसी प्रकरण पर उच्च न्यायालय डबल बेंच में िट अपील दायर करे तथा आवश्यकता पडऩे पर उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में एसएलपी/ रिव्यू पिटीशन/अपील दायर करना सुनिश्चित करें।