रायपुर

बीएड शिक्षकों पर अपराधिक मामले दर्ज, 30 जेल गए
02-Jan-2025 7:29 PM
बीएड शिक्षकों पर अपराधिक मामले दर्ज, 30 जेल गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 जनवरी। पहले ठाकरे परिसर के घेराव और फिर पास ही धमतरी एनएच पर जाम करने वाले 30 सहायक शिक्षकों को कल रात  जेल भेज दिया  है। इन पर दो अलग अलग मामले दर्ज किए गए हैं । दोनों ही मामलों में एक  पुलिस कर्मी और एक ठाकरे परिसर के सुरक्षा कर्मी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। माना पुलिस ने शिक्षक माधव सिंह व अन्य पर ठाकरे परिसर में तोडफ़ोड़ और चक्का जाम करने को लेकर  धारा 126-2,191-2331-3,3-5 के अपराध दर्ज किया है। इनके साथ 30 शिक्षकों को पहले  हिरासत में लेने के बाद डॉक्टरी मुलाहिजा के बाद रात केंद्रीय जेल भेजा गया।

इससे पहले हजारों  बीएड सहायक शिक्षकों ने बुधवार को सुबह  ठाकरे परिसर में सरकार से काम न होता देख ये हजारों शिक्षकों मे  प्रदर्शन किया था। एकाएक सैकड़ों शिक्षकों की भीड़ देख ठाकरे परिसर के गेट बंद कर बाहर ही रोक दिया गया। जब उन्हें गेट के बाहर रोका गया तो सहायक शिक्षक नाराज हो गए और गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान सभी शिक्षक हंगामा करने लगे। इस दौरान गेट का ताला तोडऩे की भी कोशिश की। इसके बाद वहां से हटाए जाने के बाद सभी ने  धमतरी  हाइवे जाम किया था। इन पर प्रतिबंधात्मक अपराधिक धाराओं में मामले दर्ज किए गए।

बर्खास्तगी निंदनीय है-आप

छत्तीसगढ़ राज्य में सरकार बदलने के बाद सत्ता रूढ़ नेताओं की भावनाएं, विचार भी बदल गई है। प्रदेश में हजारों की संख्या में बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों को विपक्ष में रहते हुए समायोजित करने का आश्वासन देने वाली सरकार अब उन्हें सेवा समाप्त करने, बर्खास्त कर गिरफ्तारी करने का अप्रिय निर्णय ले रही है?, जो निंदनीय है। आम आदमी पार्टी के नेता कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं अनुसूचित जाति विंग के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जांगड़े ने कहा कि गिरफ्तार बीएड प्रशिक्षित शिक्षकों को तत्काल रिहा नहीं किया जाता, तथा उनकी सेवा निरंतर रखते हुए समायोजन नहीं किया जाता है, तो प्रदेश स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।


अन्य पोस्ट