रायपुर

31 की रात से 1 तक नए साल के पहले दिन चोरी-लूट, हत्या सबकुछ हुआ
02-Jan-2025 4:30 PM
31 की रात  से 1 तक  नए साल के पहले दिन चोरी-लूट, हत्या सबकुछ हुआ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 जनवरी। नए साल के पहले दिन 7 सौ पुलिस जवान, 50 पेट्रोलिंग टीम, जगह-जगह नाकेबंदी के साथ ड्रोन से आसमानी नजर के बाद भी राजधानी और आउटर में चोरी, लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट जैसी घटनाएं पुलिस रोक नहीं पाई। कल रात आमानाका इलाके में राजस्थान के ट्रक ड्राइवर से लूट हो गई। तीन बाइक सवारों ने यह वारदात की।

पुलिस के मुताबिक दुरी आवासओडू बाड़मेर निवासी ट्रेलर ड्राइवर मनाराम चौधरी कल रात करीब 8.40 बजे टाटीबंध भनपुरी बाईपास रोड पर ट्रेलर खड़ी कर रूका था। तभी तीन युवक बाइक नंबर सीजी 04 एनएस 0919 में आए। और ड्राइविंग केबिन का दरवाजा ठोकर उपर चढ़े और चाकू टिकाकर मनाराम की जेब से, 35हजार रूपए लूटकर भाग गये। मनाराम ने रात 11 बजे आमानाका थाने में धारा 309, 3-5 का अपराध दर्ज किया।

चोरी — चोरी की दो घटनाओं में एक  ट्रक और दो बाइक ले भागे। बीती रात रिंग रोड नंबर 2 पर झाबक पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रक सीजी 04 एलके  8526 अज्ञात चोर ले भागे। गाजी नगर बीरगांव निवासी मो.इरशाद अली ने गुढिय़ारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। ट्रक की कीमत 15 लाख बताया है। इधर महादेव घाट रोड निवासी खुशाल तिवारी की बाइक होंडा ड्रीम सीजी 04- एमई 6623 टिकरापारा के रावणभाठा मैदान से चोरी कर ली गई ।

निर्माणाधीन मकान में वृद्ध की हत्या

बुधवार दोपहर मुजगहन में एक निर्माणाधीन मकान में  बेरहमी से वृद्ध की हत्या कर दी।  थाना प्रभारी आशीष राजपूत ने बताया कि पुलिस को करीब ढाई बजे एक निर्माणाधीन घर के अंदर लाश की सूचना मिली। मृतक का नाम राजकुमार शर्मा (65)  है। राजकुमार सेजबाहर स्थित घर से सुबह 10:30 बजे के करीब निकला था। वह कांदुल गांव में खुद का घर बनवा रहा है। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो घर वालों ने संपर्क किया।  जब लोग निर्माणाधीन घर के अंदर घुसे तो उसकी लाश जमीन पर पड़ी हुई थी। आसपास ईंट बिखरे हुए थे। किसी ने उस पर ईंट और पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस को मौके पर खून भी बिखरा हुआ मिला है। हत्या के पहले मृतक का किसी के साथ झड़प भी हुई है।  पुलिस को शक है कि पारिवारिक रंजिश में किसी करीबी व्यक्ति ने हत्या की है। पुलिस एक संदेही से पूछताछ कर रही है।

मारपीट छिंतई की पांच प्रमुख घटनाएं...

 31 की रात में नए साल के जश्र के दौरान मारपीट की दर्जनभर घटनाएं सामने आई है। मोहल्ले में न्यूईयर पार्टी मनाने और घर के सामने फटाका फोडऩे को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान गाली गलौज और हाथ मुक्का कड़ा से हमला हुआ।

सरस्वती नगर निवासी महिला मेलन साहू ने रिपोर्ट लिखाई कि वह 31की रात को परिवार के साथ घर पर थी। और न्यूईयर मनाने के लिए रात 12 बजे तक जग रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के अभिषेक, रोहित बाग और लाला चौक में मेलन साहू के घर के पास पटाखा फोड़ कर हो हल्ला कर रहे थे। जिसे मना करने पर अभिषेक, राहित बाग और लाला ने गाली गलौज  कर जान से मारने की धमकी देकर खपरेल से फेंक कर मारा । जिससे मेलन साहू के सिर पर चोट आई। इसे देख   बेटे हेमंत साहू, गिरधर साहू आए तो लडक़े वहां से भाग गए।

खमतराई दुर्गा चौक रावांभाठा में 31 की रात में हुए झगड़ा का बदला लेने की नियत से राकेश, राजा चौहान और उसके साथी ने कल रात शंकर साहू के साथ मारपीट कर दी।

सिविल लाइन में भी कल रात शराब के नशे में घर के पास आकर गाली गलौज से मना करने पर हाथापाई हो गई। मोहल्ले के रहने वाने खिलावन यादन ने गनो बाला के साथ हाथ मुक्का से मारपीट कर दी।

आजाद चौक इलाके में भी 1 की रात को आटो चालक से मारपीट छिंतई हुई। शेख शहजाद कल रात अपने रिक् शा से घर जा रहा था। इस बीच वह  जाबीर चाय दुकान बडी ईदगाह के पास पहुचा था जहां उसके साथी शेख अजहर, शेख आबिद, शेख जुबेर मिले, ई रिक्शा वही पर खडी कर बातचीत कर रहा थे। इसी बीच रात 11.50 बजे शेख जुन्नू आया , और जबरन गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ 296, 115-2,351-2,3-5 का आपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट