रायपुर

कवासी ने कहा-कल ईडी को पूरी जानकारी दूंगा
02-Jan-2025 4:28 PM
कवासी ने कहा-कल ईडी को पूरी जानकारी दूंगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 जनवरी। कांग्रेस सरकार में हुए 2500करोड़ के शराब घोटाले को लेकर ईडी के शिकंजे में आए पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा बेटे हरीश उनके करीबी राजू जगन्नाथ साहू,ठेकेदार रामभुवन सिंह भदौरिया शुक्रवार को ईडी अफसर पुजारी पार्क स्थित दफ्तर में पेश होंगे।

शराब घोटाला मामले में ईडी ने लखमा को तलब किया है। वहीं इस मामले को लेकर कवासी लखमा ने आज  कहा कि, मैं कानून को मानता हूं, मैं पूरी जानकारी दूंगा। जो आरोप लगाए गए हैं उनका कल ईडी को जवाब देंगे। जो दस्तावेज मांगे गए हैं वह भी ईडी को देंगे।

 इससे पहले पूर्व में जारी समन पर सहयोग न किए जाने पर ईडी  की टीम ने बीते  शनिवार को कोंटा विधायक कवासी लखमा हरीश कवासी और सभी करीबियों के ठिकानों में  दबिश दी थी। इस दौरान श्वष्ठ ने सुकमा-कोंटा और रायपुर स्थित छापा मारा था। उस दिन हुई पूछताछ पर कवासी लखमा ने कहा था कि, मैं अनपढ़ हूं अधिकारियों ने गड़बड़ी की है। मुझको अंधेरे में रखा गया मुझे इस घोटाले के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। सारा घोटाला आबकारी निगम के एमडी रहे एपी त्रिपाठी ने किया था।

इस मामले में ईडी ने लखमा के एक और करीबी कांग्रेस नेता सुशील ओझा को भी घेरा है। बीते शनिवार को वह घर पर उपलब्ध नहीं था। ईडी अफसरों ने सुशील के भाई,पत्नी नौकर ड्राइवर से पूछताछ कर घर में जांच के बाद मोबाइल जब्त कर लौटी थी। परिजनों ने बताया था कि सुशील बीते गुरूवार से बाहर गया है और 2जनवरी को लौटेगा। सुशील को भी कल ही ईडी दफ्तर बुलाए.  जाने की जानकारी दी गई है । ईडी की दबिश पर सुशील ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा था कि मुझ गरीब ब्राह्मण के घर ईडी आई धन्यवाद मोदी जी। सुशील, कवासी के लिए लाइजनिंग करता था।ईडी की टीम ने मोबाइल तो उक्त सभी के जब्त किए थे।  और इनमें इनके बीच की चर्चा, वाट्सएप मैसेज, लेनदेन  सब कुछ डी कोड कर लिया है। कल की पूछताछ इन्हीं के आधार पर होगी ।

ईडी ने शराब स्कैम में कवासी लखमा के खिलाफ नामजद ईएसआईआर दर्ज कर रखी है, जिसमें उन पर मंत्री रहते हुए हर महीने 50 लाख रुपए लेने का आरोप लगाया गया है। लखमा ने ईडी का नोटिस मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया से कहा कि ईडी के अफसर मुझसे जो जानकारी मांगेंगे, कल उन्हें दे दी जाएगी। बता दें कि ईडी ने शराब स्कैम में 70 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रखी है। इनमें पूर्व आईएएस, आबकारी अफसर तथा कारोबारियों समेत डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग जेल में हैं।

भूपेश का बयान

इस बीच पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कवासी के बचाव में आज कहा कि इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में खारिज कर दिया था। उसके बाद भी यह पूछताछ लोगों को परेशान करने का तरीका है। केन्द्र सरकार सिस्टम का दुरूपयोग कर रही है।


अन्य पोस्ट