रायपुर

कामकाज में कसावट के नाम पर कर्मचारी टारगेट में, विरोध में उतरे
02-Jan-2025 4:27 PM
कामकाज में कसावट के नाम पर  कर्मचारी टारगेट में, विरोध में उतरे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 जनवरी। नया वर्ष शुरू होते ही कामकाज में कसावट के नाम पर कर्मचारियों पर अफसर शाही शुरू हो गई है। 

आज सुबह ही एक निर्देश जारी कर  लेट कर्मस पर कार्रवाई करने कहा गया है।  होगी।  बताया जा रहा है कि आज सुबह ही मंत्रालय के मुख्य द्वार पर सूचित किया गया कि लेट कमर्स के नाम नोट किए जाएं। इनके नाम विभाग प्रमुखों को भेजकर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में उनकी सीएल छुट्टी एंट्री की जाएगी।  आज सुबह मंत्रालय पहुंचते ही गेट नंबर 4 पर नाम नोट होते देख कर्मचारी भडक़ गए  और नारेबाजी शुरू कर दी।

 सुरक्षा कर्मियों ने इनका वीडियो भी बनाने लगे।  नाम नोट करने वालों का कहना था कि सीएम सचिवालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। इसकी खबर लगते ही कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र राजपूत और पदाधिकारी वहां पहुंचे और ऐसी अव्यावहारिक हरकत न करने की बात कही। उनका कहना था कि सभी अफसर भी 10 बजे पहुंचे और फिर कर्मचारियों पर कसावट बरती जाए तो व्यवहारिक होगा ।थोड़ी देर चले इय विरोध के बाद सभी अपने अपने कमरों में गए।

विरोध कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि पहले ही समस्या यह कि सभी  स्टाफ बसें खटारा हो गई हैं। जो कभी भी  सडक़ पर खड़ी हो जातीं हैं । और फिर शहर में जगह जगह जाम ट्रैफिक सिग्नल की वजह से लेट आती है तो इसमें उनका क्या दोष? अफसरों की तरह तीन चार कारें तो हैं नहीं ।इसी तरह की कई बातें गेट पर खड़े कर्मियों की भीड़ में से निकलती रहीं।  यह विरोध आगे बढ़ सकता है।

बताया गया है कि बुधवार दोपहर नव वर्ष पर सौजन्य मुलाकात के लिए गए मंत्रालयीन कर्मचारियों को एक अफसर ने समय की पाबंदी बरतने कहा था। इस पर संघ के नेताओं ने पुपाने शहर से अप डाउन कपने वाले कर्मियों की खराब बसों, शहर में ट्रैफिक की समस्या, नवा रायपुर में रह रहे कर्मचारियों के घरों में बिजली पानी की रोज की समस्या जैसी कई व्यवहारिक दिक्कतें साहब को बताई ।यह भी बताया गया कि इसके बाद भी सभी लोग अधिकतम 10.20 तक अपनी अपनी टेबल पर पहुंच जाते हैं ।  इस पर साहब ने कहा कि मिलकर निराकरण करेंगे लेकिन समय पर आने का प्रयास किया जाए। और उसके बाद आज सुबह अचानक यह कार्रवाई शुरू कर दी गई।

कर्मचारियों ने पूछे प्रश्न

द्य उन अफसरों का क्या जो बंगले में तीन-चार कारें रखने के बाद लंच के बाद आते हैं?

द्य उन अफसरों का क्या जो मंत्रियों के आने पर ही दफ्तर आते हैं?

द्य उन अफसरों का क्या जो फाइलें घर बुलाकर क्लियर करते हैं?

द्य उन अफसरों का क्या जो तीन बजे के बाद आकर देर शाम 8 बजे तक बैठतें हैं?

द्य अफसरों के दौरों के समय दफ्तर न आने पर चपरासी के भरोसे आफिस छोडऩे वाले पीए,स्टाफ अफसर निज सचिवों का क्या?

द्य इन्हें भी लेट कमर्स मानकर नाम नोट किए जाएं?


अन्य पोस्ट