रायपुर

नए साल की शुरूआत भी रद्द ट्रेनों से
01-Jan-2025 5:32 PM
नए साल की शुरूआत भी रद्द ट्रेनों से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 जनवरी। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल में लदोवाल स्टेशन को तीसरी रेलवे से जोडने का कार्य किया जाएगा। इसके फलस्वरूप कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है।

रद्द होने वाली गाडिय़ां- 1 जनवरी, को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20847 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 3 जनवरी को उधमपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20848 उधमपुर-दुर्ग  एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

देर से छूटने वाली गाड़ी- 07 जनवरी को 12549 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस 02 घंटे 20 मिनिट देरी से रवाना होगी ।


अन्य पोस्ट