रायपुर
रायपुर, 1 जनवरी। फरवरी में होने वाले पेशेवर क्रिकेट प्रतियोगिता चैंपियंस लीग टी 21 का आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ में खेल को बढ़ावा देने वीर स्पोर्टस क्लब ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित हिमालय शिखर, पर्वत श्रृंखला केदारकांठा के समिट प्वाइंट पर 4 हजार मीटर की ऊंचाई पर ध्वज लहराया।
वीर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि 20 किलोमीटर के इस ट्रैक को 3 दिनों की कठिन चढ़ाई चढक़र वे समिट प्वाइंट पर पहुंचे थे, और 1 जनवरी की सुबह माइनस 5 डिग्री तापमान पर ध्वज लहराया।
उन्होंने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता बीते 2 सीजन से छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग के नाम से आयोजित किया जाता रहा है। इस वर्ष इसे नए नाम और फॉर्मेट के साथ आयोजित किया जा रहा है। लीग में प्रदेश की 8 टीमें बनाई जाएगी। इनमें रायपुर, बिलासपुर और भिलाई स्टेडियमों में मुकाबले खेले जाएंगे।