रायपुर

पुरानी रंजिश पर मिलन चौक संजय नगर में चाकूबाजी
01-Jan-2025 2:55 PM
पुरानी रंजिश  पर मिलन चौक संजय नगर में चाकूबाजी

रायपुर, 1 जनवरी।  टिकरापारा के संजय नगर मिलन चौक के पास शाम चाकूबाजी की घटना हो गई। मोहल्ले के लडडू एवं शुभम ने पुरानी रंजिश का बदला लेने की नियत से बबलू उफे रविंद्र यादव पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। इस हमले में रविंद्र को पेट एवं जांघ पर चोट आई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बबलू उर्फ रविंद्र से बयान  लेकर आरोपी शुभम और लडडू के खिलाफ धारा 296, 351(2),109, 3(5) दर्ज कर कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट