रायपुर
नाबालिग लडक़ी की लाश मिली, हत्या कर नाले में छोड़ गए
01-Jan-2025 2:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 जनवरी। नए साल के पहले ही दिन राजधानी के आउटर रावांभाठा इलाके में एक नाबालिग लडक़ी की लाश मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने प्रथम दृष्टया लडक़ी की हत्या करने की आशंका जताई गई है। खमतराई पुलिस के मुताबिक यह लाश धनेली नाला के पास पानी में डूबी मिली है। मृतका की उम्र 16-17 वर्ष बताई गई है। लाश और मौके की प्रारंभिक जांच के बाद टीम के लोगों ने बताया कि लडक़ी की जान कहीं और लेने के बाद लाश को नाले में छोड़ गए। मृतका के शरीर में पूरे कपड़े हैं और पहचान नहीं हो पाई है । पुलिस खमतराई, धरसींवा, उरला थानों में दर्ज युवतियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट के जरिए उनके परिजनों की मदद से पहचान और पतासाजी कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे