रायपुर

निकाय चुनाव की बैठक में नहीं आए कांग्रेस के नेता, खर्च सीमा पर आप की आपत्ति
31-Dec-2024 6:23 PM
निकाय चुनाव की बैठक में नहीं आए कांग्रेस के नेता, खर्च सीमा पर आप की आपत्ति

भोजन, वाहन, पंडाल आदि के रेट तय

रायपुर, 31 दिसंबर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए  उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे ने  राजनैतिक दलों एवं उनके प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में निर्वाचन के दौरान राजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थियों द्वारा विभिन्न मदों जैसें वाहन, लाइट, माइक, शामियाना, डेकोरेशन, भोजन, वीडियोग्राफी एवं प्रचार सामग्री समेत विभिन्न मदों पर किए जाने वाले व्यय का मानक दर सर्व सम्मति से निर्धारित किया गया।  इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्यक्रम जारी किया गया। जिसके संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को जानकारी दी गई।इस बैठक में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुई। वहीं भाजपा,बसपा और आप पार्टी के नेता शामिल हुए । आप पार्टी ने पार्षद के लिए चुनाव खर्च सीमा तय न किए जाने पर आपत्ति की। जिला स्तर के अफसरों ने कहा कि यह नगरीय प्रशासन विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग की सिफारिश की है।

वहीं आपत्ति की जा सकती है। इस पर आप नेताओं ने 2-3 जनवरी को आयोग में आपत्ति दर्ज  कराने की बात कही है। बता दे कि विभाग और आयोग ने महापौर, पालिका पंचायत अध्यक्षों के लिए 5-25 लाख तक व्यय सीमा तय की है।


अन्य पोस्ट