रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 दिसम्बर। सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शहीद नगर बीरगांव निवासी त्रितोक साहू के साथ्ज्ञ उसके ही परिचित ने धोखाधड़ी कर दी।
त्रिलोक साहू ने इसकी रिपोर्ट सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई कि वह बीरगांव में रहता है। और ट्रेवल्स का काम करता है। दो माह पूर्व उसने अपनी स्विफ्ट डिजायर सीजी 04 पीए 4525 को अपने परिचित जगमोहन सिंह को 25000 प्रतिमाह किराये पर दिया था।
त्रिलोक साहू के साथी छत्रपाल साहू ने बताया कि वह अपनी गाडी जगमोहन सिंह मशराम को दिया था। जो करीबन डेढ महीने बाद 15,000 रू0 किराया दिया था। उसके बाद से अब तक कोई किराया नही दिया। किराया मांगने पर आज कल मे देता हूं कह कर टाल मटोल करता रहा। बाद मे मुझे पता चला कि वह कार को किसी दूसरे को बेच या गिरवी रखा है। इसी प्रकार वह मेरे दोस्त तेज प्रकाश देंवागन से भी 25,000 मासिक किराये पर जगमोहन सिंह मसराम को दिया है। और उसे भी करीबन डेढ माह बाद 10,000 रूपए देकर बाकी का किराया नहीं दिया। और न ही गाड़ी वापस कर रहा। इसी तरह छत्रपाल साहू से मई 2024 में अर्टिका सीजी 22 आर 6316 को भी 35,000 रू मासिक किराया पर लिया है। जगमोहन सिंह मशराम ने जयसिंग, राकेश नायक, दुर्गा प्रसाद, राकेश साहू, देवेन्द्र कुमार वर्मा, अक्षय नोनिया, रघुवीर साहू व अन्य लोगों से वाहन किराये में लेकर, पर गाड़ी को दूसरे को बेच दिया। इसकी रिपोर्ट त्रिलोक ने सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने जगमोहन सिंह के खिलाफ विश्वासघात कर, धोखाधडी करने पर धारा 316, 318(4) का अपराध पंजीबद्ध किया है।