रायपुर
वॉलीबाल स्पर्धा 3 से
31-Dec-2024 6:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 31 दिसम्बर। महादेव घाट में नवनिर्मित वॉलीबाल ग्राउंड में मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ एवं श्री हटकेश्वरनाथ वॉलीबाल संघ के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय अखिल भारतीय मास्टर्स 40+ (पुरुष) एवं ओपन (महिला) वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, 3, जनवरी से किया जा रहा है। ं
संघ के संरक्षक अनुराग राठी, मनोज वर्मा, विशाल पाण्डेय, सैय्यद अनवर अली ने संयुक्त पत्रकारवार्ता में बताया कि इस प्रतियोगिता में मास्टर्स 40+ पुरुष वर्ग में दुबई, केरल, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, किरंदुल, कोरबा एवं श्री हटकेश्वरनाथ रायपुर की टीमें तथा ओपन (महिला) वर्ग में कोलकाता, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, रायपुर, भिलाई नगर की टीम भाग ले रहे है। इसका उद्घाटन 3 जनवरी को सुबह 9 बजे होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे