रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 दिसंबर। बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों ने सोमवार को तूता में धरना स्थल के पास तालाब में आधा डूबकर जल सत्याग्रह प्रदर्शन किया। वे अपनी नियुक्ति की मांग कर रहे है। इससे पहले इन्होंने पिछले सप्ताह मुंडन कराकर विरोध जताया था। बीएड प्रशिक्षित ढाई हजार से शिक्षक अपने समायोजन की मांग को लेकर 12 दिन से हड़ताल कर रहे हैं। डेढ़ वर्ष तक नौकरी करने के बाद वे संकट से गुजर रहे हैं। पिछली सरकार ने ही पद विग्यापित कर भर्ती की थी। और अब भाजपा सरकार बहाली से इंकार कर रही है। जबकि हाईकोर्ट मे इनके समायोजन की प्लान मांगा है। जल सत्याग्रह कर रही एक शिक्षिका की तबीयत खराब हो गई। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधि से चर्चा के बाद ही अपना विरोध खत्म करेंगे। डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा कि यह मामला सरकार के संग्यान में हैं। जल्द कोई निर्णय लिया जाएगा।