रायपुर
सुंदरलाल शर्मा अलंकरण से विजय झा सम्मानित
30-Dec-2024 7:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
11000 शाला समिति को दान किया
रायपुर, 30 दिसंबर। पं सुंदरलाल शर्मा स्मृति शिक्षण समिति के तत्वाधान में सोमवार को छत्तीसगढ़ के गांधी पर सुंदरलाल शर्मा की 141 वां जयंती मनायी गयी। इसमें समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए पं विजय कुमार झा अधिवक्ता व समाजसेवी को शाल श्रीफल प्रशस्ति पत्र के साथ 11000 नगद राशि से सम्मानित किया गया। श्री झा ने तत्काल 11000 शाला समिति को दान करने की घोषणा कर प्राचार्य को सौंप दी। 1983 में इस शाला को कांग्रेस नेता स्वर्गीय सुभाष शर्मा द्वारा स्थापित किया गया था उनके पिता पंडित बलदाऊ शर्मा महामाया मंदिर रायपुर के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उनकी पत्नी श्रीमती रमा शर्मा ने भी स्कूल को पोषित पल्लवित किया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे