रायपुर

सीजी टैब्स की नई कार्यकारिणी गठित
30-Dec-2024 5:17 PM
सीजी टैब्स की नई कार्यकारिणी गठित

निवृतमान अध्यक्ष ने कहा-कार्यकारिणी ने सहयोग नहीं किया

रायपुर, 30 दिसंबर। छत्तीसगढ़ तेलुगु अभ्युदय ब्राम्हण समाज ( सीजी टैब्स ) का सामान्य सभा में   नई कार्यकारिणी गठित  की गयी 7 पी.प्रसाद अध्यक्ष एवं  के.शिव प्रसाद ,  पी.जयराम कृष्णा उपाध्यक्ष मनोनीत किये गए ।

निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती बी.शैलजा ने सदस्यों को बताया कि उनके  कार्यकाल में समाज के उत्थान हेतु बहुत से कार्यों का सुचारू रूप से निष्पादन नहीं करा पाने के पीछे कार्यकारिणी सदस्यों  द्वारा साथ नहीं देना बताया 7 उन्होंने यह भी बताया कि उनके किसी भी सामाजिक कार्यक्रम को प्रारंभ करने पर किसी भी तरीके से टाल-मटोल कर सहमति नहीं दी जाती रही 7 पिछले कार्यकाल में हुए नियमावली के अनुसार हुए अनेक त्रुटियों पर प्रकाश डाला।

पश्चात आगामी कार्यकाल 2025-27  के लिए जनरल-बॉडी मनोनीत की गई इसमें डी.मल्लिकार्जुन राव -सचिव,वीटूरी नागेश-सहसचिव प्रथम, एन.चंद्रशेखर -सहसचिव द्वितीय, पी.रवि -कोषाध्यक्ष एवं  नेमानी सूर्यनारायणा, कोत्तपल्ली वेंकट राव, एन.नरसिम्हा स्वामी , एस. ए.जे. विश्वेश्वर राव , बी.वी. एस.राजकुमार, बुलुसु रामकृष्णा , पी .स्वाति शंकर ,  एम .सुभद्रा कार्यकारिणी सदस्य घोषित किए गए ।

बैठक में  तेन्नटी मूर्ति , के रामकृष्ण ,माधव राव , पी.वी.शंकर ,एन तिरुमल राव , काशी श्रीनिवास ,जी श्रीनिवास ,वी प्रकाश, डी बालू, वी कार्तिक, एन.चैतन्य ,आदित्या , जी हैन्दवी,वोलेटी स्वेता ,श्रीमति जी ज्योति, श्रीमति वी. लावण्या, श्रीमति उषा , श्रीमति लक्ष्मी, श्रीमति डी.राधा , श्रीमति पी. सुशीला , श्रीमति के दुर्गा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। 
 


अन्य पोस्ट