रायपुर
जुलूस के साथ कोर्ट ले गई पुलिस
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 दिसंबर। एक ही मोहल्ले के दो गुटों में पूर्व में हुए वाद विवाद पर कार्रवाई को लेकर टिकरापारा पुलिस ने अपनी ढिलाई और एकतरफा कार्रवाई को सुधारते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है । इनमें दो युवतियां भी शामिल हैं। यह संगठित रूप से बदला लेने की नियत से हत्या का प्रयास का अपराध था और पुलिस मामूली मारपीट कहकर रफादफा कर रही थी।
बीते बुधवार को पैसा मांगने की नाम को लेकर दोनों गुटो में मारपीट हुई थी। इसके बाद शनिवार को पुन: वाद विवाद कर मारपीट की थी।इसके बाद बदले की भावना से पुन: शनिवार को हत्या करने की नियत से मारपीट नें संलिप्त सोहेल, जिबरान सैफ, आमीर, सदाब, दानिश, मोहशीन, जावेद, सलमा, श्रेया वैष्णव अन्य के विरूद्ध अपराध क्रमांक 1019/24 धारा 296, 191(2), 191(3), 190, 109, 324(4) भा.न्याय.संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। शाम 19:15 बजे मोह अली के फाल सिंलिंग का दुकान मोती नगर पेट्रोल पंप के बाजू में मोह0 अली एवं उनके दोनों लडक़े पैसा मांगने की बात को लेकर मोह0 कलाम के साथ मारपीट की। मोह0 कलाम की रिपोर्ट पर 27 दिसंबर धारा 296, 351(2), 3(5) भा0न्याय0 संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
26 दिसंबर को हुए विवाद को लेकर द 27 दिसंबर के दोपहर 03:30 बजे मोह0 अली के फाल सिंलिंग का दुकान मोती नगर पेट्रोल पंप के बाजू में जिबरान सैफ, आमिर, एवं मोह0 अली, अहमद हफसैन व फिदा हुसैन आपस में वाद विवाद होकर मारपीट हुए थे जिसकी रिपोर्ट पर दोनो पक्षो के विरूद्ध धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत पंजीबद्ध किया गया है। 28.12.2024 को पुन: पूर्व में हुए वाद विवाद की बात को लेकर मारपीट किये है जिस पर मुतर्जरर का घटना में आई चोट का डॉक्टरी मुलाहिजा कराया जाकर घटना में सम्मिलित आरोपी -सोहेल, जिबरान सैफ, आमीर, सदाब, दानिश, मोहशीन, जावेद, सलमा, श्रेया वैष्णव अन्य के विरूद्ध धारा 296, 191(2), 191(3), 190, 109, 324(4) भा.न्याय.संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी - मोहसीन खान पिता मुस्तकीम खान (26) आरडीए कालोनी बोरिया, अभिषेक रावलानी पिता चंदन रावलानी(25)चैरसिया कालोनी थाना टिकरापारा, आसिफ मेमन पिता रफिक मेमन(27)प्रगति विहार संतोषी नगर, अब्दुल दानिश पिता अब्दुल हफीज खान मोती नगर टिकरापारा, सोहेल शेख पिता शम्मी शेख (26) मोती नगर मस्जिद के पास थाना टिकरापारा, जिबरान सैफ पिता खालिक सैफ (24) मोती नगर टिकरापारा, सलमा खान पति मोहसिन खान (26)आरडीए कालोनी बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा, श्रेया वैष्णव पिता ओम प्रकाश वैष्णव (22) सेजबहार हाउसिग बोर्ड कालोनी थाना मुजगहन।