रायपुर

वल्र्ड बैंक ने चिराग योजना बंद किया
30-Dec-2024 4:50 PM
वल्र्ड बैंक ने चिराग  योजना बंद किया

मुख्य सचिव को भेजा पत्र 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 दिसंबर। 
छत्तीसगढ़ समावेशी ग्रामीण एवं त्वरित कृषि विकास (चिराग) योजना हमेशा के लिए बंद हो जाएगी?। यह योजना विश्व बैंक से पोषित थी।  बैंक ने योजना की प्रगति से संतुष्ट नहीं थी और केंद्रीय वित्त मंत्रालय की एडिशनल सिक्रेटरी मनीषा सिन्हा को एक पत्र भेजकर योजना बंद करने की सूचना दी है।  लिखा है। इस पत्र की प्रति मुख्य सचिव, कृषि विभाग की एसीएस और चिराग परियोजना के डॉयरेक्टर को भी भेजा है। 

इसमें लिखा है कि चिराग परियोजना को पुनर्जीवित करने के लिए टास्क टीम द्वारा कई प्रयासों के बावजूद, मुद्दों को हल करने के लिए कार्रवाई की कमी देखी गई है। अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास कोष (आईएफएडी) और विश्व बैंक द्वारा सह-वित्तपोषित इस परियोजना को हमारे बोर्ड ने 15 दिसंबर, 2020 को मंजूरी दी थी। अफसोस की बात है कि चार साल पहले इसकी मंजूरी के बाद से कोई खास प्रगति नहीं हुई है, जिसमें लगभग 1.44 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 1 प्रतिशत) का वितरण हुआ है और लक्षित समुदायों में से किसी को भी परियोजना अनुदान का लाभ नहीं मिला है। अक्टूबर 2022 से परियोजना विकास उद्देश्य और कार्यान्वयन प्रगति दोनों को असंतोषजनक दर्जा दिया गया।
 


अन्य पोस्ट