रायपुर
नानी पर हमला करने वालेे फरार नाती पर हत्या का मामला दर्ज
30-Dec-2024 4:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 दिसंबर। नशे के लिए पैसा न देने पर नानी की हत्या करने वाला नाती डेढ़ माह से फरार है। पुलिस ने पोस्ट मार्टम रिपोर्ट पर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
यह घटना खमतराई के शहीद नगर की है। जहां रहने वाले प्रेम यादव ने 3-11 की शाम नशे के लिए अपनी नानी भूरी बाई (73) से पैसे मांगा था । नानी ने देने से मना किया तो रवि ने सिर पर किसी वजनदार चीज से हमला किया ।और घायल को इलाज के लिए अस्पताल न ले जाकर घर में ही रखकर घरेलू इलाज करता रहा। इलाज के अभाव में वृद्धा की मौत हो गई। इसके बाद प्रेम फरार हो गया। पुलिस ने कल पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद प्रेम के खिलाफ 103 का अपराध दर्ज कर लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे