रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 दिसंबर। पुलिस मुख्यालय में तैनात कंपनी कमांडर ने खुद पर ही गोली चलाई। इसमें उसकी मौत हो गई है। उसके अपने रेस्ट रूम में हमला कर लिया। सुसाइड करने वाले सीसी का नाम अनिल सिंह गहरवार (46) बताया जा रहा है। वह मूलत: सतना मप्र का रहने वाला था। राखी थाना और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुँच गये है। अफसर ने किन वजहों से यह कदम उठाया है, साफ नहीं है। वह सीएएफ की 14वीं बटालियन की ई कंपनी का बताया जा रहा है। इस संबंध में बताया गया कि अनिल का बटालियन के कंपनी कमांडर से ड्यूटी को लेकर विवाद होते रहा है। 27 तारीख को भी दोनों के बीच हाथापाई हुई थी। इसकी शिकायत मृतक ने राखी थाने में की थी, और कमांडेंट सूरज सिंह परिहार से भी की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर अनिल ने यह आत्मघाती कदम उठाया। इससे पहले पिछले वर्ष एक सिपाही ने परिसर में गोलियाँ चलाई थीं। हालांकि इसमे कोई हताहत नहीं हुआ था।