रायपुर

कुकरेजा पिता-पुत्र की वापसी का विरोध किया जुनेजा ने
30-Dec-2024 4:44 PM
कुकरेजा पिता-पुत्र की वापसी  का विरोध किया जुनेजा ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 दिसंबर।
बीते विधानसभा और लोकसभा चुनावों में बगावत या पार्टी छोडक़र जाने वालों की कांग्रेस में वापसी का विरोध शुरू हो गया है। 
पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने पीसीसी चीफ दीपक बैज से मुलाकात कर अजीत कुकरेजा की वापसी का विरोध किया है। जुनेजा ने विधानसभा में अपनी हार के लिए अजीत को जिम्मेदार ठहराया है। अजीत पर महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ भी एमआईसी और निगम में माहौल बनाने के आरोप लगते रहे हैं। जब ईडी ने ढेबर पर शिकंजा कसा था। उसके बाद कुकरेजा ने स्वयं को महापौर के विकल्प के रूप में पेश किया था। फिलहाल अजीत एमआईसी से बाहर है। इस बीच जुनेजा ने कहा कि कुछ विघ्न संतोषी लोग जो हमेशा अपने पैसे के दंभ पर पार्टी को खरीदने का काम करते हैं ऐसे ही लोगों में आनंद कुकरेजा, अजीत कुकरेजा का है । इन्होंने 2013 में जब मैं विधानसभा चुनाव लड़ा था तो भी उत्तर विधानसभा के लोगों को चुनाव के भीतर भडक़ाने एवं क्षेत्र से बाहर भेजने का काम किया था जिससे पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को नुकसान हुआ था। उसके बाद 2018 के चुनाव में भी उन्होंने इसी क्रियाकलाप को अपनाया था 2023 के विधानसभा चुनाव के समय भी उनकी यह मानसिकता फिर से उभर के सामने आई। 

अजीत कुकरेजा ने निर्दलीय चुनाव मेरे खिलाफ लड़ा और लोगो को मेरे खिलाफ भडक़ाया जिससे कि उत्तर विधानसभा जो कि कांग्रेस का गढ़ है उसमें मुझे हार का सामना करना पड़ा। 
अजीत कुकरेजा, आनंद कुकरेजा को इसी वजह से पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया था मगर उन्होंने फिर से कांग्रेस प्रवेश कर लिया था और इस चुनाव के बाद भी पैसे के बल पर पार्टी में प्रवेश हेतु प्रयासरत है।  मेरा निवेदन है की अजीत कुकरेजा, आनंद कुकरेजा जिन्होंने हमेशा अपनी पार्टी को नुकसान पहुँचाया।  इस विरोध के साथ ही पार्टी में वापसी की राह देख रहे अन्य नेताओं की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 

बैज-जायसवाल ने कहा
बैज से मुलाकात के बाद जुनेजा ने नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत से भी मिलकर अपनी बात रखी। जुनेजा ने कहा कि उन्होंने खडग़े, राहुल , प्रदेश प्रभारी पायलट,जैरिथा,विजय जांगिड़ , धनेंद्र साहू सभी को पत्र सौंपा है। और कहा कि कुकरेजा ने टिकिट लाने की तरह कांग्रेस में भी वे पैसे के दम पर वापस लौट आएंगे इस पर बैज ने कहा कि कहीं एक दो मामले में ऐसा हो सकता है लेकिन 99त्न टिकट वितरण सभी नेताओं की सहमति से योग्य को ही दी जाती है। कभी बेचने खरीदने की बात नहीं हुई। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि रायपुर में कांग्रेस की परंपरा अनुसार हो रहा है । जहां व्यक्तिवादी राजनीति चलती है। उनके ही नेता टिकट खरीदने बेचने की बात कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट